Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्व सीएम दिग्विजय
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ओंकारेश्वर के डूब प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। वो पीड़ित परिवारों से भी मिले।;
भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ओंकारेश्वर के डूब प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। वो पीड़ित परिवारों से भी मिले। उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर बांध से समय पर पानी छोड़ दिया जाता तो बाढ़ नही आती। बाढ़ इसलिए आई कि यहां मूर्ति का अनावरण करना था इसकी वजह से पुल न डूबे इसलिए पानी रोक दिया। ऐसे ही सरदार सरोवर बांध का पानी रोक लिया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा सके तो ये जो बाढ़ आई हैं ओंकारेश्वर बांध और सरदार सरोवर बांध के बीच ही आई हैं। ये अतिवृष्टि से आई बाढ़ नहीं थी। ऐसे अधिकारी जिन्होंने यह गलती की है उनके विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए। 12 दिन होने को है। यहां मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं मिली, प्रशासन तक सोया हुआ हैं। हम उनसे मांग करते हैं कि जनता से माफी मांगे ओर उन्हें तत्काल मुआवजा दें, क्योंकि यह बाढ़ उनकी गलती से आई हैं।
दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे
इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव सदाशिव भंवरिया ग्रामीण जिला अध्यक्ष खंडवा अजय,पांचीलाल मेढ़ा धरमपुरी, केदार भाई डाबर भगवानपुरा ओंकारेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल,देवेन्द्र चौकसे,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित जय प्रकाश पुरोहित सहित नगर परिषद् के कांग्रेस पार्षद एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।