MP के बच्चों को ही मिलेगी सरकारी नौकरियां, CM शिवराज ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब सरकारी नौकरियां मध्यप्रदेश के बच्चों को ही दी जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगी। अब प्रदेश में सरकारी नौकरियां मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगी। इसके लिए कानून में जरूरी प्रावधान किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के संसाधन केवल प्रदेश के बच्चों के लिए ही हैं।
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। इसके तहत शासकीय नौकरियां अब केवल प्रदेश के बच्चों को ही दी जाएंगी। मध्य प्रदेश के संसाधन यहां के युवाओं के लिए हों इसीलिए यह फैसला लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विगत दिनों शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी कि मध्य प्रदेश में शासकीय सेवाओं में यहां के युवाओं को ही लिया जाए।
सके पहले तक मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए दूसरे प्रदेशों के लोग भी आवेदन कर सकते थे। हाल ही में प्रदेश में जेल प्रहरी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं ने फार्म भरा है।
बता दें मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने कुछ समय पहले पुलिस आरक्षक के 4269 पदों पर जल्द भर्ती करने की बात कही थी। वहीं नवंबर में जेल प्रहरी के 282 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होनी है। ऐसे में इनकी तैयारी कर रहे प्रदेश के मूल निवासी युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है।