सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के आदेश जारी, जानिए अब 1 अप्रैल से कितना मिलेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने जन्मदिन पर की गई घोषणा के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के आदेश सोमवार 21 मार्च को जारी कर दिए। कर्मचारियों को एक अप्रैल से अब 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।;
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने जन्मदिन पर की गई घोषणा के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के आदेश सोमवार 21 मार्च को जारी कर दिए। कर्मचारियों को एक अप्रैल से अब 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। आज के आदेश के बाद अब कर्मचारियों को 20 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया था। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।