MP ELECTION 2023; पीएम मोदी और प्रियंका गांधी का 05 अक्टूबर को MP दौरा, अलग अलग मंच से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, तैयारी तेज

अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश में अचार सहिता लागू किया जा सकता है। जिसको देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता जमीनी स्तर में जनता को साधने का आखिरी प्रयास करने जा रहे है। बता दें कि 05 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की धरती में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन होने जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ पीएम मोदी भी 05 अक्टूबर को जनता को संबोधित करने जा रहे है।;

Update: 2023-10-03 12:24 GMT

भोपाल ; मध्य प्रदेश में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर चुनाव आयोग सहित कांग्रेस और बीजेपी ने भी तैयारी तेज कर दी है। अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश में अचार सहिता लागू किया जा सकता है। जिसको देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता जमीनी स्तर में जनता को साधने का आखिरी प्रयास करने जा रहे है। बता दें कि 05 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की धरती में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन होने जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ पीएम मोदी भी 05 अक्टूबर को जनता को संबोधित करने जा रहे है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।

धार जिले में जनता को संबोधित करेगी प्रियंका

बता दें कि पांच अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जान आक्रोश यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। वे यहां पर बड़ी रैली को संबोधित कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के अंदर चुनाव को लेकर जोश भरेगी। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। प्रियंका के दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज देर शाम इंदौर पहुंचेगे। इंदौर से मोहनखेड़ा के लिए रवाना होंगे और प्रियंका गांधी की सभा को लेकर बैठक लेंगे।

'जन आक्रोश यात्रा' 05 अक्टूबर को होगी खत्म

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, सत्तारूढ़ भाजपा ने 3 सितंबर को 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की और कांग्रेस ने 19 सितंबर को 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू की। जिसका समापन 05 अक्टूबर को होने जा रहा है। कांग्रेस अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान "भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, दलितों पर अत्याचार और बढ़ती महंगाई" सहित विभिन्न मुद्दों को उठा रही है। बता दें कि 15 दिनों में कांग्रेस की यात्रा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 11,400 किलोमीटर की दूरी तय का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। अब देखना ये है कि इस यात्रा का बीजेपी और कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

5 अक्टूबर को पीएम मोदी का जबलपुर दौरे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रदेश कुछ ही दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। इसके पहले पीएम मोदी एक बार फिर 5 अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे रानी दुर्गावती स्मारक और लोक, जबलपुर संभाग की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के अंदर जोशभर जनता को साधने का प्रयास करेंगे। पीएम मोदी की आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। साथ ही कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया होगा। पार्टी के दोनों नेताओं के लिए यह आखिरी मौका होगा जब वो जनता को संबोधित करते हुए वोटबैंक हासिल करने का प्रयास करेंगे। 

Tags:    

Similar News