PM MODI : एमपी में गरजे मोदी, कहा - कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तोड़ दिया
PM MODI : जबलुपर। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर प्रदेश (State) का दौरा (Visit) करते हुए जबलपुर पहुंचे हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती (Rani Dugravati) की 500वीं जयंती पर उन्होंने जबलपुर (Jablpur) के नागरिकों के साथ ही प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।;
PM MODI : जबलुपर। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर प्रदेश (State) का दौरा (Visit) करते हुए जबलपुर पहुंचे हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती (Rani Dugravati) की 500वीं जयंती पर उन्होंने जबलपुर (Jablpur) के नागरिकों के साथ ही प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दे रहे हैं।
जबलपुर में मोदी ने कहा कि जोश है महाकौशल में मंगल है उत्साह है, ये जोश दिखाता है की महाकौशल के मन में क्या है। इसी उत्साह में आज वीरांगना रानी दुर्गावती की 5सौ वी जयंती मना रहा है। आज हम इसी के लिए एकत्रित हुए हैं हमारे पूर्वजों का ऋण चुकाने का समय है। रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय का जीवन देता है।
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनियां के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसी रानी होती नायक होता तो वो देश पूरे विश्व में उछल कुंद करता है। ऐसे विराँगाओ को भुला दिया गया। 12 हजार करोड़ से अधिक योजनाओं में यहां के रोजगारों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस पहले भी ये काम कर सकती थी लेकिन नहीं किया। उज्जवला का मुफ्त कनेक्शन दिया योजना चला कर। रक्षाबंधन में उज्जवला गैस के दाम 4 सौ रूपये सस्ता कर दिया। उज्जवला के लाभार्थी बहनो के लिए 5 सौ रूपये सस्ता किया है।
2014 की बात याद दिलाते हुए मोदी ने कहा कि आये दिन घोटाले होते थे, जो पैसा गरीबो के घरों में जाना था वो पैसा कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में जा रहा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तोड़ दिया। ढाई लाख करोड़ बचाने का काम किया। दुनियां में यूरिया की बोरी 3 हजार रूपये में मिलती है हमने 3 सौ रूपये में दिया ताकि किसानो को कोई परेशानी न हो। 2014 से पहले जो जोरो जीरो है न वो घोटालो को जोड़ने में लग जाते थे उनके लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। मॉं नर्मदा की गोद से कह रहा हूं। एक ऐसे मुहाने पर है की उसके विकास की गति को रुकने नहीं देना है। आने वाले 25 सालो में उनके बच्चे युवा होगे तो उनके सामने विकसित mp हो ओद्योगिक विकास में भी mp नंबर 1 होना चाहिए। देश की सेना को सामान देने वाली चार फैक्ट्री तो जबलपुर में ही हैं। एक तरफ ये देश चंद्रयान पहुँचता है तो दूसरी तरफ स्वदेशी की भावना बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 लाख स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाया, डिजिटल इंडिया का मज़ाक उड़ाया गया। हमारे देश के वैज्ञानिको ने वक्सीन बनाई उस पर भी सवाल उठाये गए। इन्हे देश के दुश्मनों की बात सही लगती है। लम्बे समय तक जो सत्ता में रहे उन्होंने आदिवासी समाज को पहचान क्यों नहीं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रानी दुर्गावती की 100 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मोदी ने जबलपुर में ही 12 हजार करोड़ रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का तोहफा भी जनता को दिया है। प्रधानमंत्री के लगातार हो रहे प्रदेश दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।