Police taken action : पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, कीमत लगभग बीस लाख

शिवपुरी की करैरा पुलिस ने भी गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।;

Update: 2023-09-13 09:16 GMT

शिवपुरी। आज कल पुलिस मुखबिरों की सूचना पर काफी कार्रवाई किया करती है। एक तरह से पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र ही काफी मजबूत कर लिया है। इसके चलते पुलिस ने कई अपराधों का पर्दाफाश भी किया है तो कहीं अवैध तस्करी को पकड़ा है। इसी सिलसिले में शिवपुरी की करैरा पुलिस ने भी गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। तस्कर अपनी बाइक से गांजे को ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गांजा करीबनबीस लाख का है। मामले की आगे जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News