MP POLITICS: फीता काटने जा रहे विधायक को पुलिस ने किया नजरबंद...जानिए क्या है वजह
विदिशा के कृषि उपज मंडी बारईपुरा में खरीफाटक की तीसरी लेग का शुभारंभ सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा किया गया। इसी मामले में कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते जनप्रतिनिधित्व कानून का प्रशासन द्वारा उल्लंघन किया गया है। उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। इसी बात की नाराजगी दर्ज करने और उद्घाटन स्थल पर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नीमताल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। तभी विधायक को गिरफ्तार कर लिया।;
एडिट संजीत धुर्वे
mp politics विदिशा। मप्र के विदिशा में कांग्रेस विधायक शशांक mp news politics भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को पुलिस अजाक थाने लेकर गई। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ खरीफाटक स्थित ओवर ब्रिज के तीसरे लेग के लोकार्पण के लिए शुभारंभ स्थल पर दोबारा से फीता काटने जा रहे थे। तभी विधायक को पुलिस ने रोका और गिरफ्तार कर लिया। Congress MLA Shashank Bhargava पुलिस के गिरफ्तार करने पर विधायक ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन किया है। पुलिस और प्रशासन ने विधायक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को नजर बंद कर दिया।
विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया
आपको बता दें विदिशा के कृषि उपज मंडी बारईपुरा में खरीफाटक की तीसरी लेग का mp politics शुभारंभ सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा किया गया। इसी मामले में कांग्रेस विधायक Congress MLA Shashank Bhargava शशांक भार्गव ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते जनप्रतिनिधित्व कानून का प्रशासन द्वारा उल्लंघन किया गया है। उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। इसी बात की नाराजगी दर्ज mp news politics करने और उद्घाटन स्थल पर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नीमताल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। तभी विधायक को पुलिस ने रोका और गिरफ्तार कर लिया।
विधायक को किया गिरफ्तार
नीमताल कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए निकले Congress MLA Shashank Bhargava विधायक भार्गव को पुलिस और प्रशासनmp politics ने रास्ते में कई स्थानों पर रोका। विधायक नहीं माते तो बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अजाक्स थाने भेज दिया। इस बीच रास्तेभर में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया।
विवाद न बने इसलिए रोका
Congress MLA Shashank Bhargava विधायक के आरोपों का एसडीएम क्षितिज शर्मा ने खंडन करते हुए कहा कि संबंधित एजेंसी mp politics द्वारा विदिशा विधायक शशांक भार्गव को विधिवत रूप से ससम्मान बुलाया गया mp news politics था, लेकिन यहां विरोध की स्थिति बनने से पहले विधायक का वाहन रोक दिया गया। वहीं प्रशासन की तरफ से यह भी कहा गया कि विधायक को कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी जा रही थी, लेकिन वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाना चाहते थे। जिसके चलते उन्हें रोका गया। इस मामले में सीएसपी राजेश तिवारी का कहना है कि किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति ना बने इसलिए उन्हें रोका गया है।