MP News: उज्जैन में यूनिटी मॉल के निर्माण की तैयारी, देश भर के उत्पाद अब मिलेंगे एक ही छत के निचे
मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय आवास एवं प्रशासन विभाग ने यूनिटी मॉल खोलने को लेकर उज्जैन में निरिक्षण किया गया। जिसके बाद इसका चयन किया गया है। अब मॉल का ड्रॉफ्ट बनाकर विभाग केंद्र सरकार को भेजेगा। जहां से ड्राफ्ट की स्वीकृति के बाद बाद मॉल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।;
उज्जैन : महादेव की नगरी उज्जैन को अब रोजगार और बढ़वा देने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही यूनिटी मॉल खोलने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा जगह भी चिन्हित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मॉल में 36 राज्यों के प्रोडक्ट और प्रदेश के 52 जिलों के वन डिस्टिक्ट, वन प्रोडेक्ट के लिए एमपी पैवेलियन भी बनेगा।
उज्जैन में यूनिटी मॉल एक होगा निर्माण
इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर जगह चिन्हित कर ड्राफ्ट भेजने की तैयारी कर रही है। ताकि जल्द से जल्द मॉल का काम शुरू हो सके। यहां से स्थानीय स्तर के ऐसे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, जो खास होने के बाद भी कुछ इलाकों तक सीमित रह गए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार का मानना है कि उज्जैन टूरिस्ट प्लेस होने के साथ ही इंदौर शहर के पास है। जिससे काफी फायदा होगा।
केंद्र सरकार को भेजी जा रही डिटेल
बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय आवास एवं प्रशासन विभाग ने यूनिटी मॉल खोलने को लेकर उज्जैन में निरिक्षण किया गया। जिसके बाद इसका चयन किया गया है। अब मॉल का ड्रॉफ्ट बनाकर विभाग केंद्र सरकार को भेजेगा। जहां से ड्राफ्ट की स्वीकृति के बाद बाद मॉल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
36 राज्यों के खास उत्पाद रखे जाएंगे
यूनिटी मॉल में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खास या पहचान माने जाने वाले उत्पाद रखें जाएंगे। इसके अलावा मॉल में प्रदेश के 52 जिलों के वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के उत्पादों, जीआई टैग व हस्तशिल्प उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मॉल में उत्पादों का साल में 360 दिन प्रदर्शन व विक्रय होगा।
50 करोड़ रुपये मिलेंगे केंद्र सरकार से
यूनिटी मॉल का निर्माण केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के सहयोग से होगा। जानकारी के अनुसार इसके लिए केंद्र से 50 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। हालांकि, यह राशि बढ़ भी सकती है। वहीं, यदि राज्य सरकार अपने अनुसार मॉल में कुछ सुविधा बढ़ाना चाहती है तो वह राशि मिला कर निर्माण कर सकेगी।