अनर्गल टिपण्णी करने की वजह से बुरे फंसे पं. धीरेंद्र शास्त्री, शहर में जगह- जगह लगे पोस्टर, जानें क्या हैं पूरा मामला

बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ राजधानी भोपाल में कलचुरी समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि पं.धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था;

Update: 2023-05-20 05:20 GMT

भोपाल : अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पं.धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में बने हुए है। बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ राजधानी भोपाल में कलचुरी समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि पं.धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसको लेकर कलचुरी समाज के लोगों बेहद नाराज है।

कलचुरी समाज के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री खोला मोर्चा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आज कलचुरी समाज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करने जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उनके विरोध में आज राजधानी भोपाल में शहरभर में जगह-जगह पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। कलचुरी समाज वालो का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सार्वजनिक तौर से माफी मांगे। नहीं तो वह लगातार विरोध करते रहेंगे।

एकांत पार्क में होगा विरोध प्रदर्शन

इसी कड़ी में 20 मई यानी की आज राजधानी भोपाल के एकांत पार्क के पास बड़ी संख्या में कलचुरी समाज के लोग धरना देंगे और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करेंगे। जिसमे बड़े तादाद में लोग शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News