राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने किया उज्जैन में प्रवेश, बच्चों के साथ किया डांस, महाकाल के दर्शन कर करेंगे पूजा, जनसभा होगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रवेश कर लिया। सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुई यात्रा का निनोरा के पास बलराम जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उनके साथ डांस भी किया। यात्रा आज उज्जैन शहर पहुंच जाएगी। राहुल यहां कमलनाथ के साथ गर्भग्रह जाकर बाबा महाकाल के दर्शन का पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उज्जैन में एक बड़ी सभा को संबोधित भी करेंगे।;

Update: 2022-11-29 07:23 GMT

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रवेश कर लिया। सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुई यात्रा का निनोरा के पास बलराम जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उनके साथ डांस भी किया। यात्रा आज उज्जैन शहर पहुंच जाएगी। राहुल यहां कमलनाथ के साथ गर्भग्रह जाकर बाबा महाकाल के दर्शन का पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उज्जैन में एक बड़ी सभा को संबोधित भी करेंगे।

गर्भग्रह तक साथ होंगे सिर्फ कमलनाथ

राहुल गांधी और कमलनाथ गर्भगृह में महाकाल दर्शन करेंगे। साथ चल रहे अन्य 4-5 प्रमुख नेताओं को नंदी हाल तक लाया जाएगा। इसकी पुष्टि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने की है। राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। उज्जैन में व्यस्तता के कारण भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर नहीं चलेगी, विश्राम करेगी।

बच्चों के साथ किया डांस

राहुल गांधी ने मयंक जाट ढाबे पर श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से बात भी की। कमलनाथ को बच्चों को प्लेन में बैठाने का भी कहा। टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साथ डांस किया। निनोरा में 108 बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


Tags:    

Similar News