Rakesh Kushwaha Rahul Gandhi : मध्यप्रदेश पहुंचे राहुल गांधी! कमलनाथ से मांगा विधानसभा का टिकट
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश विधनसभा के मानसून सत्र में पहुंचे! अरे चौंकिए नहीं, ऐसा ही कुछ नजारा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में देखने को मिला। दरअसल, राहुल गांधी का हूबहू जैसा दिखाई देने वाला सख्श, राहुल गांधी जैसी दाढ़ी और सफेद टीशर्ट में विधानसभा पहुंचा।;
Rakesh Kushwaha Rahul Gandhi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश विधनसभा के मानसून सत्र में पहुंचे! अरे चौंकिए नहीं, ऐसा ही कुछ नजारा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में देखने को मिला। दरअसल, राहुल गांधी का हूबहू जैसा दिखाई देने वाला सख्श, राहुल गांधी जैसी दाढ़ी और सफेद टीशर्ट में विधानसभा पहुंचा।
राहुल गांधी जैसा दिखाई देने वाला सख्श का नाम राकेश कुशवाह हैं। राकेश कुशवाह, राहुल गांधी की साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रहे थे। राकेश कुशवा आज पूर्व सीएम कमलनाथ से मिलने पहुंचे थें। राकेश कुशवाह ने कमलनाथ से मुलाकात के दौरान मुगांवली से अपनी पत्नी के लिए टिकट की भी मांग की। विधानसभा में जैसे ही राकेश पहुंच तो लोग चौंक उठे।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के जैसा दिखाई देने वाले राकेश कुशवाह ने प्रतिज्ञा ली है की जब तक वह कांग्रेस को जिता नहीं देते वह इसी लुक में रहेंगे और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। राकेश कुशवाह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा में भी पहुंचे थे। उस दौरान लोगों ने सच में उन्हें राहुल गांधी समझ लिया था।
आपको यह भी बता दें कि आज मंगलवार से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद खत्म हो गई। कार्यवाही को बुधवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।