MP Weather Forecast: अगले दो दिन बारिश का अनुमान, बादल हटने पर मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश का मौसम बीते कुछ दिनों से असामान्य बना हुआ है, जिसके दो दिसंबर से सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद ही ठंड भी अपना असर दिखाएगी। फिलहाल, सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रहेगी।;

Update: 2023-11-30 02:27 GMT

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश का मौसम बीते कुछ दिनों से असामान्य बना हुआ है, जिसके दो दिसंबर से सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद ही ठंड भी अपना असर दिखाएगी। फिलहाल, सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रहेगी। एक नया सिस्टम मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश करवाने के लिए तैयार है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही ओले पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। इसका असर एक दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद मौसम सामान्य होगा।

इधर, ठंड को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बादलों के छटने पर ही ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम की बात करें तो जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम संभाग के कुछ स्थानों पर, भोपाल उज्जैन और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई है। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्ता सूचक रहा। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबलपुर संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

कहां सबसे गर्म और ठंडा रहा

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड टीकमगढ़ जिले में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड राजगढ़ जिले में दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News