Raksha Bandhan festival : रक्षाबंधन पर्व से पहले भोपाल निगमकर्मीयों को वेतन, महिलायें करेंगी निशुल्क बस यात्रा
Raksha Bandhan festival :भोपाल। भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों को इस रक्षाबंधन पर्व के मौके पर नगर निगम अगस्त का महीना पूरा होने के पहले उन्हे वेतन दे रहा है। रक्षा बंधन पर्व पर इन कर्मचारियों को वेतन मिल जायेगा।;
Raksha Bandhan festival :भोपाल। भोपाल नगर निगम (Nagar Nigam Bhopal) के कर्मचारियों (Employee) को इस रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan) के मौके पर नगर निगम अगस्त का महीना (Month) पूरा होने के पहले उन्हे वेतन (Salary) दे रहा है। रक्षा बंधन पर्व पर इन कर्मचारियों को वेतन मिल जायेगा। जिससे कि यह सभी कर्मचारी इस त्यौहार का आनन्द पूर्वक मना सकें। इसके साथ ही शहर की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात भी दी गई है।
भोपाल की महापौर मालती राय ने इस संबंध में घोषणा की है। महापौर की घोषणा के बाद विभाग द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। वहीं इसी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बस में निशुल्क यात्रा कराने की बात कही गई है। जिससे रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं शहर में कहीं भी निशुल्क आवागमन कर सकेंगी।
बस कंपिनयों को निर्देश
भोपाल नगर निगम द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। इसका लुफ्त उठाते हुए महिलाएं राजधानी भोपाल के अंदर कहीं भी 1 दिन के लिए निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। बीसीएलएल कंपनी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम भोपाल ने बस ऑपरेटरों को महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बसों के कंडक्टरों को साफ तौर पर इसकी हिदायत दी गई है कि रक्षाबंधन वाले दिन किसी भी महिला से किराया नहीं वसूल किया जाएगा। महापौर मालती राय ने इस संबंध में अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए यह निर्णय लिया है। रक्षाबंधन पर्व पर जहां निगम के कर्मचारियों को वेतन के रूप में तोहफे में तनख्वाह देकर सौगात दी जा रही है। वहीं इसी पर्व पर महिलाओं का पूरा ध्यान रखते हुए उनके सम्मान में नगर निगम द्वारा निशुल्क बस यात्रा की योजना चलाई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम भोपाल द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस रक्षाबंधन पर एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी घोषणा की है।