RAKSHA BANDHAN : जेल के अंदर पहुंचकर बहनों ने भाईयों को बांधी राखी, अच्छी जिंदगी की कामना की
RAKSHA BANDHAN : भोपाल। रक्षा बंधन का पर्व पूर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष पर्व जेलों में बंद कैदियों को महिलाओं ने पहुंच कर राखियां बांधी। इस पर्व पर लोग जात पात से उपर उठ कर एक दूसरे का सम्मान करते हुए राखियां बंधवाईं।;
RAKSHA BANDHAN : भोपाल। रक्षा बंधन का पर्व (Festival) पूर उत्साह (Happiness) के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष पर्व जेलों (Jails) में बंद कैदियों (Prisoners) को महिलाओं (Woman) ने पहुंच कर राखियां बांधी। इस पर्व पर लोग जात पात से उपर उठ कर एक दूसरे का सम्मान करते हुए राखियां बंधवाईं। राज्य सरकार ने भी इस अवसर पर जेल बंद कैदियों को राखी बांधने की छूट देते हुए मानवता की मिसाल पेश की है।
भोपाल की जेल मे बंद कैदियों को राखी बांधने कई कैदियों की बहनें पहुंची। इस दौरान इन महिलाओं ने अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के साथ ही साथ अन्य कैदियों की सूनी पड़ी कलाई पर राखी बांध कर आत्मीयता का परिचय दिया। कैदियों ने भी महिलाओं द्वारा बांधी गई राखी पर बड़ी खुशी और उत्सुकता दिखाते हुए इस पवित्र को एक साथ निभाने में अपनी भूमिका अदा की।
पवित्र रिश्ते के धागे
रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते की वह मिठास है। जो एक धागे के सूत्र में इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। यह भारत देश ही है जहां पर इस पवित्र रिश्ते के लिए एक विशेष पर्व का लोग सालों से इंताजर करते हैं। यह रिश्ता जितना एक धागे की मजबूती में दिखता है उससे ज्यादा यह आत्मीयता की गहराई में और भी मजबूत होता है।
रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व पर बहनें शादी के बाद अपने भाईयों के घर पहुंचती हैं। उनका मुंह मीठा कराते हुए उनके भविष्य और जीवन की मंगलकामना करते हुए राखियां बांधती हैं। भाईयों की ओर से भी बहनों के लिए इस खास दिन अपनी क्षमता के अनुसार तोहफे दिये जाते हैं। बहनों की सुरक्षा के लिए हिन्दू धर्म में हर भाई एक ढ़ाल के तौर पर हमेशा खड़ा नजर आता है।