MP : ये है रेप के लिए साधना करने वाला 'ढोंगी बाबा', फोटो-वीडियो मिलने के बाद जेल जाने का बंदोबस्त पूरा
अवैध गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बाबा के कई लड़कियों और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। पढ़िए पूरी खबर-;
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में धर्मेंद्र दुबे नामक एक ढोंगी बाबा के खिलाफ फरियादियों ने शिकायत की है। सुआतला थाने में चार शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ चार मामले दर्ज़ किए हैं। दुष्कर्म, पॉक्सो सहित छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, सुआतला थाने के नादिया गांव में साकेत धाम के नाम से आश्रम बनाकर यह बाबा दरबार लगाता था। यह भक्तों का कष्ट दूर करने के नाम पर भक्तों का शोषण करता था।
इसी बाबा को करीब एक सप्ताह पहले अवैध गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बाबा के कई लड़कियों और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं।
फरियादियों की रिपोर्ट पर 376, 354 एवं अन्य संगीन धाराओं में सुआतला थाने में चार मुकदमा दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।