Rath Yatra Mahotsav : प्रभु जगन्नाथ महोत्सव 20 जून से, तैयारियां शुरू

पुराने शहर के श्रीजी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव 20 जून से शुरू हो रहा है। इसमें 123 वर्ष पुराने लकड़ी के रथ को साफ किया जा रहा है। इसी रथ में रथयात्रा निकलेगी। रथ में आठ पहिए और 16 खंभे हैं। इसके गुजरात के सनखेड़ा के करीगरों ने बनाया था।;

Update: 2023-06-11 03:21 GMT

भोपाल। पुराने शहर के श्रीजी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव 20 जून से शुरू हो रहा है। इसमें 123 वर्ष पुराने लकड़ी के रथ को साफ किया जा रहा है। इसी रथ में रथयात्रा निकलेगी। रथ में आठ पहिए और 16 खंभे हैं। इसके गुजरात के सनखेड़ा के करीगरों ने बनाया था।

फोल्डेबल रथ में घोड़े नहीं लगते

पहले तो यह पूरी तरह लकड़ी का था पर अब इसके ऊपरी (छतरी) को 50 साल पहले चांदी का कराया गया और इसकी विशेष बात यह है कि यह पूरी तरह फोल्डेबल है। इसका हर हिस्सा अलग हो जाता है। इसमें यह भी लकड़ी के ही बने हुए हैं। इस रथ में घोड़े नहीं लगते इसके पीछे यह भाव है कि यहां बाल भाव की सेवा है तो ब्रज में सभी गोपियां प्रभु को खुद ही धक्का देकर ब्रज में घुमाती थी, जिससे प्रभु आनंदित होते थे। 20 जून को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रथ को जोड़कर तैयार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News