MP BREAKING NEWS: शहर में आज रेड बस की सुविधा रहेगी ठप, ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर, BRTS रोड पर किया चक्काजाम

सरकारी कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के बाद अब रेड बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसकी वजह से आज सुबह से शहर भर में रेड बस की सुविधा ठप रहेगी। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आज बड़े तादाद में रेड बस संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।;

Update: 2023-06-19 05:47 GMT

भोपाल : सरकारी कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के बाद अब रेड बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसकी वजह से आज सुबह से शहर भर में रेड बस की सुविधा ठप रहेगी। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आज बड़े तादाद में रेड बस संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसकी वजह से आज सुबह से यात्रियों को सफर के दौरान काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डिपो पर हंगामा

अपनी मांग को लेकर आज रेड बस कर्मचारियों ने बैरागढ़ डिपो पर जमकर हंगामा किया है। इसके अलावा उन्होनें अपनी आवाज को बुलंद करते हुए BRTS रोड पर चक्काजाम भी किया है। पूरे शहर में आंदोलन का असर देखा जा सकता है। ये आंदोलन कब तक जारी रहेगा इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इन बातों से हैं नाराज

रेड बस संचालक सैलरी में कटौती और पीएफ जमा न होने पर नाराज है। मांगों की पूर्ति के लिए कर्मचारियों ने शहर के सड़कों पर मोर्चा खोला है, जिसके कारण यात्रियों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।

Tags:    

Similar News