बादलों से दिन में राहत, रात में गर्मी- उमस ने किया बेहाल, दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव
मध्यप्रदेश में गुरुवार को शहर के आसमान पर बादल छाए रहने से दिन में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन रात के पारे में तेजी से उछाल के कारण लोग परेशान रहे। दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है। रात के पारे में और वृद्धि हो सकती है।;
भोपाल। गुरुवार को शहर के आसमान पर बादल छाए रहने से दिन में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन रात के पारे में तेजी से उछाल के कारण लोग परेशान रहे। दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है। रात के पारे में और वृद्धि हो सकती है। शहर में रात का तापमान इस साल अप्रैल महीने में पहली बार 28 डिग्री के करीब पहुंच गया जिससे गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। रात के तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने के कारण न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।
अब शहर में बूंदाबांदी की संभावना
गुरुवार को सुबह से ही बादलों का डेरा रहा जिससे धूप बहुत कम निकली। तपिश और हवाओं के बीच मामूली गर्मी महसूस की गई। शहर में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात आसमान पर बादलों के आने जाने से न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई, जिससे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अगले 2 दिन बादलों के छाए रहने के बीच भोपाल सहित कई जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी लेकिन रात में उमस का असर बढ़ सकता है। गुरुवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है साथ ही हवाओं की गति अपेक्षाकृत तेज बनी रहेगी।