रिटायर्ड DSP को पैर छूने के बहाने मारी गोली, FIR दर्ज करने पर नाराज था आरोपी
शिवपुरी के सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेश सिकरवार को गोली मारी, आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-;
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के घर पर एक शख्स ने पैर में गोली मारी दी। बताया जा रहा है कि उस शख्स ने उनके पैर छुए और गोली चला दी। घटना के बाद उनका शुरूआती इलाज निजी चिकित्सालय सिद्धि विनायक में हुआ। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी के ऊपर जमीन विवाद के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर की वजह से गुस्साया युवक रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के घर पहुंचा। यहां आरोपी पैर छुने के बहाने झुका और सुरेश सिंह सिकरवार के पैर में मार दी। गोली चलाने के बाद वह अल्टो कार में बैठकर भाग गया।
इस मामले में एक पुलिस अफसर ने बताया कि- जिन लोगों ने गोली मारी हैं उनसे किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी ने पैर छूने के बहाने गोली चला दी। अभी वह खतरे से बाहर हैं। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों की संख्या चार से पांच हो सकती है। फ़िलहाल सभी फरार हैं, पुलिस शिनाख्त में जुटी हैं।