Protest on Collectorate gate : 17 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर सरपंचों ने दिया धरना
जिले के सभी सरपंचों ने आज कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया है।;
जबलपुर। जिले के सभी सरपंचों ने आज कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया है। सरपंचों ने पंचायतों के अधिकार वापस मांगते हुए ग्राम सभा बंद करवाने की मांग की है। वे सभी कलेक्टर के हाथ में ज्ञापन देने में अड़े हुए थे। मामला जबलपुर के थाना ओमती कलेक्टर कार्यालय का है। सभी लोग कड़ी धूप में काफी देर तक धरने पर बैठे रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस बल के सामने ही सभी सरपंच नारेबाजी करने में लगे हुए थे।