Earthquake In Seoni : भूकंप के झटकों से दहली सिवनी की धरती, लोगों में डर का माहौल, 2.8 तीव्रता के झटके हुए महसूस
मध्यप्रदेश में एक बार फिर सिवनी शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोगों में बहशत का माहौल है। भूकंप के तेज झटके न सिर्फ शहरी इलाकों में महसूस किये गए बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए है।;
सिवनी: मध्यप्रदेश में एक बार फिर सिवनी शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोगों में बहशत का माहौल है। भूकंप के तेज झटके न सिर्फ शहरी इलाकों में महसूस किये गए बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए है।जिसकी वजह से डरे सहमे लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। बता दें कि ये झटके आज दोपहर 12:55 मिनट पर महसूस किये गए है। हालांकि गनीमत रही की इस घटना में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
आज आए भूकंप की तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल मापी गई
आज आए भूकंप की तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल मापी गई। सिवनी जिला मुख्यालय और डूंडा सिवनी, जनता नगर, डोरली छतरपुर सहित आसपास के गांवों में बीते कुछ महीनों से भूकंप के हल्के झटके महसूस हो रहे हैं। भूकंप को लेकर भू वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा के बाद इस तरह के झटके बीते चार साल से लगातार सिवनी में महसूस हो रहे हैं, जो वर्षा रुकने के कुछ समय बाद स्वत: समाप्त हो जाते हैं।
एक अक्टूबर की रात भी महसूस किये गए झटके
दरअसल, आज से पहले एक अक्टूबर की रात 9 बजकर 20 मिनट पर 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके पहले 29, 30 सितंबर और एक अक्टूबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। एक अक्टूबर की रात 9.20 बजे भी 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। 29 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 2.9 व 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया था।