Sevda Assembly : सेवड़ा सीट प्रत्याशी दामोदर सिंह को झटका, हुई FIR
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को बड़ा झटका लगा है। सेवाड़ा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव पर आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।;
Sevda Assembly : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को बड़ा झटका लगा है। सेवाड़ा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव पर आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दामोदर सिंह पर 8 नवंबर को अनुमति से 2 घंटे अधिक आमसभा करने का आरोप है।
दामोदर सिंह यादव के खिलाफ एफएसटी अधिकारी रामसिया गोड़ ने शिकायती आवेदन लांच थाना पुलिस को दिया था। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि दामोदर यादव ने बीते दिनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर आजाद समाज पार्टी का दामन थाना था। दामोदर सिंह को दतिया जिले की सेबड़ा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
दामोदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ देते हुए कहा था कि म.प्र. में विधान सभा चुनाव के लिये घोषित प्रत्याशियों की सूची सिर्फ 23-24 प्रतिशत ही पिछड़ा वर्ग को मौका दिया गया है। आप हर सभा और प्रेस कांफ्रेंस में जितनी आबादी उतना हक की बात कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस में भी दलित पिछड़े पत्रकार कितने हैं ये भी गिनती कर रहे थे तो फिर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची में पिछड़ों को हक क्यों नहीं? क्या कांग्रेस भी भाजपा की तरह पिछड़ा वर्ग को सिर्फ इस्तेमाल करती है?