MP Weather update : तेज़ ठंद दे चुकी है दस्तक, अगले हफ्ते के बाद और घटेगा पारा
दीवाली के बाद आखिरकार एमपी में भी ठंड बढ़ने लगी है। हर दिन लगातार पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। पारे की गिरावट में शुक्रवार को ग्वालियर सबसे सर्द जिला रहा है।;
भोपाल। दीवाली के बाद आखिरकार एमपी में भी ठंड बढ़ने लगी है। हर दिन लगातार पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। पारे की गिरावट में शुक्रवार को ग्वालियर सबसे सर्द जिला रहा है। वहीं खरगोन और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हवाओं की बदौलत ही पारे में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
बीते कुछ दिनों से पारे में लगातार गिरावट के चलते ग्वालियर का तापमान तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में भी तापमन 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसमविदों का कहना है कि हवाओं की दिशा फिलहाल उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। जिसके चलते एमपी के पारे में गिरावट देखी जा रही है। अगले हफ्ते तक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में वेदर में बदलाव देखा जा सकता है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी देखे जाने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद आसमान में बादल छाएंगे और ठंड में फिर बढ़त देखी जाएगी।