शिवराज मंत्रिमंडल : किसान से लेकर पहलवान तक कई शामिल, जानिए पूरा परिचय
शिवराज कैबिनेट के आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पृष्ठभूमि, अनुभव और राजनैतिक सफर जानने में यह खबर आपके लिए मददगार साबित होगी। पढ़िए -;
भोपाल। शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 28 मंत्रियों ने आज शपथ ले ली है। इसमें कई मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने पहले भी मंत्री पद का भार संभाला है, तो कुछ ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कुछ नेता शहरी क्षेत्रों से हैं, तो कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से भी हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए सालों से मेहनत करते आए नेता भी इस मंत्रिमंडल में शामिल हैं, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक के रूप में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं की भी अच्छी खासी संख्या इस मंत्रिमंडल में शामिल है।
शिवराज कैबिनेट के आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पृष्ठभूमि, अनुभव और राजनैतिक सफर जानने में यह खबर आपके लिए मददगार साबित होगी।
1 जुलाई 1952 को जन्में गोपाल भार्गव इसके पहले भी मंत्री थे। वे भाजपा के तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 1985 से लेकर अब तक वे 8 बार विधायक रह चुके हैं। कई महत्वपूर्ण पद पर रहे चुके हैं।
विजय शाह खंडवा जिले के हरसुद विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार में भी शिक्षा मंत्री थे। 1 नवंबर 1962 को जन्में विजय शाह का विवाह भावना कुशवाहा के साथ हुआ था। वे किसान हैं और गैस एजेंसी के व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं।
जगदीश देवड़ा का जन्म 1 जुलाई 1957 को मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ। गेंदालाल देवड़ा के पुत्र जगदीश देवड़ा एम.ए., एल.एल.बी. तक शिक्षित हैं। पेशे से वकील देवड़ा को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है तथा खेलकूद, विशेषकर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और कबड्डी में विशेष रूचि है।
इसी प्रकार, आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के फोटो और नाम नीचे दिए जा रहे हैं। फोटो पर क्लिक करके उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।