shock to congress: पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए ये पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिलाई सदस्यता

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम का सिलसिला जारी है। आज कांग्रेस को झटका लगा। पार्टी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सखवार को भाजपा की सदस्यता दलाई।;

Update: 2023-05-16 06:00 GMT

भोपाल। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम का सिलसिला जारी है। आज कांग्रेस को झटका लगा। पार्टी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सखवार को भाजपा की सदस्यता दलाई।

बसपा के प्रदेश रह चुके सखवार

सत्यप्रकाश कांग्रेस में आने से पहले बसपा में थे। अंबाह विधानसभा सभा सीट से बसपा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए थे। सखवार को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया तो इन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर इसे अपना ठिकाना बनाया। कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी ने सखवार को विधानसभा का टिकट भी दिया था। अब उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

Tags:    

Similar News