आंगनबाड़ी के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई, इससे बड़ी सार्थकता और क्या हो सकती है : रामेश्वर

बीते दिनों भोपाल में सम्पन्न हुए भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में संगठन की मजबूती के लिए कई मंत्र दिए थे। इनमें से एक मंत्र था कि कार्यकर्ता अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ियों के बच्चों के साथ मनाएं। उनके इस मंत्र पर सबसे पहले अमल भोपाल की हुजूर विस में हुआ।;

Update: 2023-07-06 04:51 GMT

भोपाल। बीते दिनों भोपाल में सम्पन्न हुए भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में संगठन की मजबूती के लिए कई मंत्र दिए थे। इनमें से एक मंत्र था कि कार्यकर्ता अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ियों के बच्चों के साथ मनाएं। उनके इस मंत्र पर सबसे पहले अमल भोपाल की हुजूर विस में हुआ। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी मंे जाकर विधायक का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने हुजूर की 336 आंगनबाड़ियों में पहुंचकर बच्चों के साथ रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री के साथ खिलौने और गिफ्ट वितरित किए। हुजूर के वार्ड क्रमांक - 80 में दामखेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र और संत नगर के सब्जी मंडी आंगनबाड़ी केन्द्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक शर्मा भी सम्मिलित हुए जहां बच्चों ने उन्हें गुलाब का फूल देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक शर्मा ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें विभिन्न उपयोगी सामग्री भेंट की।

कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कई स्थानों पर पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों ने 15 से अधिक स्थानों पर पौधरोपण किया।

सोशल मीडिया पर दिनभर चलता रहा बधाइयों का सिलिसला

विधायक रामेश्वर शर्मा सोशल मीडिया की दुनिया का एक चर्चित नाम हैं। उनके फेसबुक पर 5 लाख 15 हजार से अधिक और ट्विटर पर 1 लाख 77 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। बुधवार को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की बधाई और मंगलकामनाओं का तांता लगा रहा। इस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश व प्रदेश भर की नामचीन हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान विधायक रामेश्वर के सोशल मीडिया से सभी की शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया गया।

प्रधानमंत्री का आह्वान हमारे लिए गुरुमंत्र के समान

पत्रकारों द्वारा आंगनबाड़ी में जन्मदिन मनाने के सवाल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा था कि हम सब अपना जन्मदिन आंगनबाड़ियों के बच्चों के साथ मनाएं, उन्हें कुछ उपहार दें। प्रधानमंत्री का हर वाक्य हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गुरूमंत्र के समान है। उनके आह्वान पर ही मैंने हुजूर के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि जन्मदिन पर मेरे घर आकर फूल, माला, मिठाई भले ही न लाएं पर प्रधानमंत्री जी के कहे अनुसार आंगनबाड़ियों के बच्चों को कुछ उपहार जरूर दें। मुझे खुशी है कि कार्यकर्ताओं ने हुजूर विधानसभा की 336 आंगनबाड़ियों में जन्मदिन का कार्यक्रम मनाकर बच्चों को पाठ्य, खाद्य और मनोरंजन से संबंधित सामग्री भेंट की। मेरे जन्मदिन पर उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई, जन्मदिन की इससे बड़ी सार्थकता और क्या हो सकती है।

Tags:    

Similar News