Ujjain Crime : ससुराल में दामाद का आतंक, पत्नी को लेने पहुंचा, फिर....

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक रूह कांप देने वाला मामला सामने आया है। मामला लक्ष्मी नगर का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी सुसराल में अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने अपने ससूर और साले पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही हमले में ससूर की मौत हो गई और साले का इलाज जारी है।;

Update: 2023-06-28 12:12 GMT

Ujjain Crime : मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक रूह कांप देने वाला मामला सामने आया है। मामला लक्ष्मी नगर का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी सुसराल में अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने अपने ससूर और साले पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही हमले में ससूर की मौत हो गई और साले का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दामाद का अपनी पत्नी से बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती मंगलवार-बुधवार की रात को आरोपी अपनी सुसराल आया। रात के समय ससूर और साला सो रहा था, आरोपी अपनी पत्नी को ले जाने लगा। आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा की अगर वह उसके साथ नहीं जाती है तो वह उसे तलाक दे देगा। इसके बाद आरोपी के साले ने कहा की आप सुबह आना हम साइन कर देंगे, इसके बाद विवाद हो गया। और आरोपी दामाद ने अपने ससूर और साले पर चाकू से हमला बोल दिया।

आरोपी के हमले में ससूर और साला गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ससुर अशोक की मौत हो गई। वहीं साले नरेंद्र का उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।

पुलसि के अनुसार आरोपी सुरेश की आरती के साथ 15 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 3 बच्चे है। दोनों के बीच बीते कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है। 

Tags:    

Similar News