Samajwadi Party List : सपा ने जारी की सूची, नवरात्री पर सामने आए नौ नाम
चुनावी चहल-पहल के चलते सभी पार्टियों ने सूची जारी की है। इस दौड़ में समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने नवरात्री के पर्व पर नौ लोगों की ही सूची जारी की है।;
भोपाल। चुनावी चहल-पहल के चलते सभी पार्टियों ने सूची जारी की है। इस दौड़ में समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने नवरात्री के पर्व पर नौ लोगों की ही सूची जारी की है। जिसमें पूर्व विधायक सहित रिटायर्ड जज को भी बनाया उम्मीदवार बना दिया गया है। सपा ने निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, बालाघाट में अपने इन नौ प्रत्याशियों को घोषित किया है। वहीं दतिया की भांडेर विधानसभा से डी. आर. राहुल जो कि रिटायर्ड जज हैं, उन्हें भी टिकट दी है।