मुख्यमंत्री चौहान के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से करना पड़ा आगे का सफर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वे सतना जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। उन्हें दुर्गापुर गांव पहुंचना था। लिहाजा वे हेलीकाप्टर को छोड़कर सतना जिले के नागौद से दुर्गापुर सड़क मार्ग से पहुंचे। शिवराज भोपाल से खजुराहो होते हुए सतना पहुंचे थे। खजुराहों में कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया था।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वे सतना जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। उन्हें दुर्गापुर गांव पहुंचना था। लिहाजा वे हेलीकाप्टर को छोड़कर सतना जिले के नागौद से दुर्गापुर सड़क मार्ग से पहुंचे। शिवराज भोपाल से खजुराहो होते हुए सतना पहुंचे थे। खजुराहों में कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया था। मुख्यमंत्री शनिवार को रैगांव के दुर्गापुर में आयोजित बूथ विस्तारक कार्यक्रम और हितलाभ वितरण समारोह में शामिल होने सतना पहुंचे हैं।
कांतिदेव सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
खजुराहो तक विशेष विमान से पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज हेलिकॉप्टर से नागौद पहुंचे। यहां उन्होंने नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के अनुज कान्तिदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से उन्हें दुर्गापुर हेलिकॉप्टर से ही जाना था। ऐनवक्त पर हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। मुख्यमंत्री को नागौद से दुर्गापुर का सफर सड़क मार्ग से ही तय करना पड़ा।