SAGAR NEWS: दबंगों ने मार डाला, मंत्री भूपेंद्र ने युवक के घर पहुंचकर प्रकट की संवेदना, बोले- कांग्रेस जहर घोल रही

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर ग्राम पहुंचकर गत दिनों हुए घटनाक्रम में मारे गए नितिन अहिरवार के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। मंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य से मौके पर ही पीड़ित परिवार को दी गई सहायता राशि की जानकारी ली।;

Update: 2023-08-30 11:58 GMT

एडिट संजीत धुर्वे

(sagar news) सागर। मप्र के सागर जिले के खुरई में एक दलित युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई थी। खुरई का यह मामला गरमा गया है। दलित युवक की हत्या और महिला से मारपीट के मामले में सरकार ने डैमेज कंट्रोल करने की (dalit youth) कोशिशें तेज कर दी है। खुरई के भाजपा विधायक (dalit murder) और प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। मंत्री सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई।

राजनीतिक रंग देने का प्रयास न करें

(dalit murder) खुरई का यह मामला मप्र में विधानसभा चुनाव से (sagar news) पहले तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे को कांग्रेस जमकर उठा रही है। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव है। सामाजिक समरसता है। कांग्रेस गलत तरीके की राजनीति कर रही है। कांग्रेस हमारे क्षेत्र के (dalit youth) सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास न करें, इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास न करें।

चालान पेश होने पर और मिलेगी राशि

नगरीय विकास एवं (dalit murder) आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर ग्राम पहुंचकर गत दिनों हुए घटनाक्रम में मारे गए नितिन अहिरवार के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। मंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।(sagar news)  उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य से मौके पर ही पीड़ित परिवार को दी गई सहायता राशि की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित परिवार को चार लाख 12 हजार 500 रुपए बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं। (dalit youth) एक लाख रुपए रेडक्रॉस के माध्यम से एवं एक लाख नगद तत्काल सहायता प्रदान की गई थी। चालान पेश होने पर चार लाख 12 हजार 500 रुपए की राशि और प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 10 लाख रुपए की अंतरिम सहायता (dalit murder) मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से स्वीकृत होने पर प्रदान की जाएगी।

घायल बहू व बहन को भी मदद

कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि घायल (sagar news) बड़ी बहू व बहन अंजना के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। (dalit murder) पीड़ित परिवार को गृहस्थी की सामग्री का नुकसान होने पर दो दर्जन से अधिक प्रकार की सामग्री भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अभी राशि और मिलेगी।

कांग्रेस कर रही जहर घोलने का काम

(dalit murder) भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज(sagar news)  में जहर घोलने का काम कर रही है। उसके नेता आए और फोटो खिंचवाकर चले गए। किसी ने एक पैसे की मदद नहीं की। दिग्विजय सिंह का फोटो सेशन है। वह फोटो सेशन को आ रहे हैं। जहर फैलाने का काम (dalit youth)करेंगे और उनका काम है।

बेटी की नौकरी के लिए कोशिश करेंगे

मंत्री ने मृतक के पिता रघुवीर अहिरवार और (sagar news) भाई विष्णु अहिरवार से चर्चा की।(dalit murder) उनसे कहा कि बेटी की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी बात हुई है। बेटी को सागर, खुरई जहां भी सुविधा होगी, वहां नौकरी दी जाएगी। मंत्री ने मृतक के पिता और भाई से चर्चा करते हुए मृतक की मां और बड़ी बहू के उपचार की स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर ली। निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे से अच्छा (dalit youth)उपचार होना चाहिए।

यह था मामला

सागर में बहन से छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे बदमाशों ने उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।(dalit murder) युवक को बचाने गई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि युवक को बचाने पहुंची उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा। मृतक की बहन ने बताया कि विक्रम सिंह, कोमल सिंह, आजाद सिंह समेत अन्य लोगों ने छेड़छाड़ की घटना प्रकरण वापस लेने के लिए दबाव बनाया।(sagar news)  राजीनामा के लिए हम तैयार थे, लेकिन वह धमकाकर घर से चले गए। फिर भाई नितिन अहिरवार बस स्टैंड के पास मिला तो उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने(dalit youth)  उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और भूपेंद्र सिंह को घेरा है।

Tags:    

Similar News