JABALPUR NEWS: पुलिस कर्मी का ट्रेन से कटा शव मिलने से मचा हड़कप, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पुलिसकर्मी का कटा हुआ शव रेल की पटरी पर मिलने से हड़कम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।;

Update: 2023-08-11 05:06 GMT

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पुलिसकर्मी का कटा हुआ शव रेल की पटरी पर मिलने से हड़कम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक की पहचान छटवीं बटालियन में पदस्थ पुलिसकर्मी अनुराग ओझा के रूप में हुई है। जो बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

थाना घमापुर स्थित सतपुला रेल्वे ट्रेक पर मिला शव

फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही मृतक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना जबलपुर के थाना घमापुर के सतपुला की बताई जा रही है। बता दें कि मृतक अनुराग ओझा का शव बुरी तरह से कटा हुआ थाना घमापुर स्थित सतपुला रेल्वे ट्रेक पर मिला। पुलिस ने अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News