Ladli Behna Yojana 2023: सवा करोड़ लाड़ली बेहनों की इंतज़ार की घड़िया हो रही खत्म, शनिवार को खाते में आएंगे रूपए, बैठक संपन्न

महिलाओं को जल्द ही सीएम शिवराज "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना" की सौगात देने जा रहे है। जिसके लिए हाल ही में सीएम ने राज्य स्तरीय फंड ट्रांसफर कार्यक्रम के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज भोपाल में बैठक की।;

Update: 2023-06-09 06:44 GMT

भोपाल; मध्यप्रदेश की महिलाओं को जल्द ही सीएम शिवराज "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना" की सौगात देने जा रहे है। जिसके लिए हाल ही में सीएम ने राज्य स्तरीय फंड ट्रांसफर कार्यक्रम के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज भोपाल में बैठक की। इस बैठक में सीएम शिवराज ने कोई एहम मुद्दों पर चर्चा की है। बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून को पात्र महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे।

3 लाख 7 हजार 873  बहनाओं को मिलेगी सौगात

राजधानी की 3 लाख 7 हजार 873 लाड़ली बहनाओं के अकाउंट में एक हजार रुपए ट्रांसफर किये जाएंगे। जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक पर प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर करेंगे। अब तक करीब 2 लाख 75 हजार 504 महिलाओं का आधार और डीबीटी क्लियर हो गया है। जबकि 15 हजार 122 महिलाओं का अब तक बैंक खाते से आधार लिंक अपडेट नहीं हुआ है।

32 हजार 369 महिलाओं का अभी तक नहीं हुआ अपडेशन

इसी तरह आधार से डीबीटी लिंक नहीं होने वाली 17 हजार 247 महिलाएं है। इस हिसाब से 32 हजार 369 महिलाओं का अपडेशन अब तक नहीं हो पाया है। जिसके लिए काम किया जा रहा है। ताकि अपडेशन की वजह से आ रही दिक्कत जल्द से जल्द ठीक हो सके। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि जिन महिलाओं के अकाउंट में दस जून को राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी। उनको अगले दिनों में अपडेशन के बाद राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

जानें क्या है इस योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में Ladli Behna Yojana का शुभारंभ किया। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। बता दें कि, इस योजना के तहत प्रदेश की 23 साल से 60 साल के बीच की उम्र की विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे।

Tags:    

Similar News