Lightning Strike : बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में आई दरार, नहीं हुई कोई जनहानि

आगर के विवेकानंद नगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी है। बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद काफी छतिग्रस्त हुआ है।;

Update: 2023-09-10 11:02 GMT

आगर मालवा। आकाशीय बिजली गिरने से जगह-जगह नुकसान होते रहते हैं। इसी सिलसिले में आगर के विवेकानंद नगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी है। बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद काफी छतिग्रस्त हुआ है। हालांकि मंदिर के अंदर इसका कोई असर देखने नहीं मिला है। साथ ही इस बिजली से किसी भी प्रकार की जनहानि होने की सूचना भी नहीं मिली है। बिजली का असर केवल गुंबद तक ही रह गया। इससे गुंबद में दरार भी आ गई है। आकाशीय बिजली की यह घटना देर रात हुई है। 

Tags:    

Similar News