तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ नहीं हो सकी यह फ्लाइट, यात्री परेशान

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ नहीं हो सकी जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 435 मंगलवार की सुबह अपने समय पर भोपाल के राजा एयरपोर्ट पर लैंड हो गई थी।;

Update: 2023-05-16 07:34 GMT

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ नहीं हो सकी जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 435 मंगलवार की सुबह अपने समय पर भोपाल के राजा एयरपोर्ट पर लैंड हो गई थी। सुबह 9:00 बजे इसी फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते यह फ्लाइट टेक ऑफ नहीं हो सकी।

एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी हुई तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी।एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट को राजाभोज एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड किया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-436 भोपाल में कैंसिल हुई। आज सुबह AI-435 दिल्ली से भोपाल आई थी ।दिल्ली उड़ान भरने से पहले फ्लाइट में खराबी आई थी।खराबी के चलते भोपाल में फ्लाइट निरस्त की गई। फ्लाइट से तकरीबन 180 यात्रियों को सफर करना था। दोपहर की फ्लाइट से यात्री रवाना होंगे।

Tags:    

Similar News