mp sucide case : छेड़खानी के आरोपी की धमकियों से परेशान हो कर पिता पुत्री ने दी जान, आरोपी फरार

छेड़खानी के आरोपी की धमकियों के चलते पिता और पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकु्शी कर ली है। आरोपी मृतका के साथ छेड़खानी के मामले में सजा काट कर बाहर आया था। बदले की भावना के साथ आरोपी मृतक के घर पहुंच कर धमकाते हुए परेशान करता था। आरोप है कि आरोपी की धमकियों और हरकतों से परेशान हो कर पिता - पुत्री ने यह भयानक कदम उठाया।;

Update: 2023-07-07 13:34 GMT

विदिशा। छेड़खानी  के आरोपी (accused) की धमकियों (threats) के चलते पिता और पुत्री ने जहरीला (position) पदार्थ खा कर खुदकु्शी (sucide) कर ली है। आरोपी मृतका के साथ छेड़खानी के मामले में सजा (jail) काट कर बाहर आया था। बदले की भावना के साथ आरोपी मृतक के घर पहुंच कर धमकाते हुए परेशान करता था। आरोप है कि आरोपी की धमकियों और हरकतों से परेशान हो कर पिता-पुत्री ने यह भयानक कदम उठाया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को शव सौंप दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। पिता - पुत्री के मौत से स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है। 

दुखद घटना पर राजनीति

घटना विदिशा के दुपहरिया गांव की है जहां आरोपी की हरकतों के चलते पीडित धीरेंद्र गोस्वामी ने अपनी पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ खाते हुए जान दे दी। इस दुखद मामले में राजनीति में शुरू हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेसी नेताओं ने आरोपी को भाजपा समर्थक बताते हुए हंगामा किया। कांग्रेसी नेताओं ने दोनों शवों को हाईवे पर रख कर चक्काजाम किया।

जिससे कई घंटों तक मुख्यमार्ग पर यातायात बाधित रहा। मृतक के परिजनों पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामले में पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है। मृतकों के पास से पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिल सका है। स्थानीय लोगों ने भी जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

Tags:    

Similar News