नहीं थम रहा शिवराज पुत्र कार्तिकेय और कांग्रेस का ट्वीटवॉर, जानें अब किसने क्या कहा.....

कार्तिकेय ने यह भी कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी को महिलाओं का सम्मान करना सिखा रही है हालांकि कांग्रेस के लिए यह मुमकिन नहीं है क्योंकि उनके डीएनए में ही महिलाओं का सम्मान नहीं है। कार्तिकेय ने सिख नरसंहार पर भी कांग्रेस को घेरने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि इस चुनाव में उनका समय बर्बाद करने की बजाए चुनाव लड़ने का प्रयास;

Update: 2023-05-23 06:06 GMT

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय राजनीती में कितने सक्रिय है ये तो हम सभी जानते है। इसके साथ ही वो अपने परिवार से कितना प्यार करते है ये भी किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में कांग्रेस द्वारा उनके पिता पर तंज कसने पर उनके बेटे कार्तिकेय ने न सिर्फ कांग्रेस को करारा जवाब दिया बल्कि नसीहत भी दे डाली। बता दें कि बीते दिनों सीएम शिवराज और उनकी पत्नीं साधना सिंह चौहान की शादी की साल गिरा थी। जिसकी एक फोटो को लेकर कांग्रेस ने सीएम पर तंज कसा था। जिसके जवाब में कार्तिकेय ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए लिखा कि कांग्रेस रिश्तो की पवित्रता और प्रेम को नहीं समझती और हर बात में उसे राजनीति नजर आती है।

कांग्रेस ने कार्तिकेय को युवराज बताया

वही कार्तिकेय के इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पलटवार किया गया था। एमपी कांग्रेस ने सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय को युवराज कहकर संबोधित किया था। इसके साथ ही उनसे सवाल पूछते हुए कहा गया था कि उन्हें उन बेटी और बहनों का दर्द क्यों नहीं दिखाई देता, जिनके घर महंगाई से कोहराम मचा हुआ है। यह भी कहा गया है कि जब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भूना जा रहा था।

कार्तिकेय ने कांग्रेस को दी सलाह

जिसके बाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस को जवाब देते हुए महत्वपूर्ण सलाह दी है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि युवराज शब्द कांग्रेस के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज और शहजादे हैं। ऐसे में कांग्रेस को युवराज बोलने की आदत है।

कार्तिकेय ने कांग्रेस को महत्वपूर्ण मुद्दे खोजने की दी नसीहत

इसके साथ ही कार्तिकेय ने यह भी कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी को महिलाओं का सम्मान करना सिखा रही है हालांकि कांग्रेस के लिए यह मुमकिन नहीं है क्योंकि उनके डीएनए में ही महिलाओं का सम्मान नहीं है। कार्तिकेय ने सिख नरसंहार पर भी कांग्रेस को घेरने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि इस चुनाव में उनका समय बर्बाद करने की बजाए चुनाव लड़ने का प्रयास किया जाए और राजनीति के लिए परिवार खोजने के बजाए कांग्रेस को महत्वपूर्ण मुद्दे खोजने चाहिए।

Tags:    

Similar News