वन विहार में जल्दी ही आ सकते हैं दो बायसन, पार्क प्रबंधन ने की तैयारी
भोपाल। वन विहार में बायसन की संख्या बढ़ाने के लिए जल्दी ही एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां पर दो बायसन लाने की तैयारी है। यह दोनों बायसन गोवा के बोंडला चिड़ियाघर से लाए जाएंगे। इनमें से एक नर और एक मादा होगी। अभी वन विहार में मौजूद दोनों बायसन नर हैं।;
भोपाल। वन विहार में बायसन की संख्या बढ़ाने के लिए जल्दी ही एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां पर दो बायसन लाने की तैयारी है। यह दोनों बायसन गोवा के बोंडला चिड़ियाघर से लाए जाएंगे। इनमें से एक नर और एक मादा होगी। अभी वन विहार में मौजूद दोनों बायसन नर हैं। एक मादा आ जाने से यहां बायसन का कुनबा बढ़ने की संभावना है। इसके पूर्व असम के चिड़ियाघर से मादा बायसन लाने की योजना थी, जो किसी कारणवश नहीं आ सकी थी। इसके बाद गोवा से बायसन लाने की तैयारी की गई है।
दिया जाएगा भालू :
बायसन के बदले में वन विहार द्वारा गोवा चिड़ियाघर को बदले में भालू दिए जाएंगे। वन विहार में वर्तमान में 24 भालू हैं। जिसमें से एक भालू गोवा चिड़ियाघर को दिया जाएगा। जानवरों के एक्सचेंज के पूर्व उनका चिकित्सीय परिक्षण किया जाता है। जिसके बाद जानवरों का आदान प्रदान होता है।
वन विहार में गोवा चिड़ियाघर से दो बायसन लाने पर सहमति बनी है। बदले में एक भालू भी उन्हें दिया जाएगा। वन विहार में कुछ वन्य जीवों की कमी है, जिन्हें एक्सचेंज प्राेग्राम के तहत लाने के लिए विभिन्न चिड़ियाघरों से बात चल रही है।
- पद्मप्रिया बालाकृष्णन, निदेशक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान