NEEMUCH NEWS: गर्मी से राहत पाना पड़ा भारी, नहाने के दौरान बांध में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में शोक की लहर

मध्यप्रदेश में नीमच से एक दुखत घटना सामने आई है। जहां तालाब में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। यह घटना बुधवार की है। जहां दो दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए थे। लेकिन पानी गहरा होने की वजह से 17 साल के नारायण नायक और 15 वर्षीय राहुल नायक नामक किशोरों की मौत हो गई।;

Update: 2023-07-05 13:47 GMT

नीमच ; मध्यप्रदेश में नीमच से एक दुखत घटना सामने आई है। जहां तालाब में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। यह घटना बुधवार की है। जहां दो दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए थे। लेकिन पानी गहरा होने की वजह से 17 साल के नारायण नायक और 15 वर्षीय राहुल नायक नामक किशोरों की मौत हो गई।जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शाव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गहराई में जाने की वजह से किशोरों की हुई मौत

यह घटना नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के कांयाखेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, नारायण नायक उम्र 17 साल और 15 वर्षीय राहुल नायक बकरी चराने अम्बा माता बांध की तरफ गए थे। सम्भवतः गर्मी होने के चलते दोनों बांध में नहाने उतर गए और गहराई में जाने से दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डीकेन चौकी प्रभारी शिवराज सिंह खींची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए रतनगढ़ सरकारी अस्पताल भेजा।

पुलिस ने हादसे को लेकर कही ये बात

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों बकरी चराने घर से निकले थे। बांध कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टता ऐसा लग रहा है कि दोनों नहाने के दौरान डूबे हैं। मर्ग कायम कर हादसे की जांच की जा रही है। दोनों नाबालिकों की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News