ओबीसी आरक्षण पर उमा के ट्वीट, मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चिंता जताई है। दो ट्वीट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की है। उमा ने कहा है कि ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव प्रदेश की 70 फीसदी ओबीसी आबादी के साथ अन्याय होगा। खबर है कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस संदर्भ में मंत्रालय में एक बड़ी बैठक बुलाई है।;

Update: 2021-12-20 06:42 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चिंता जताई है। दो ट्वीट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की है। उमा ने कहा है कि ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव प्रदेश की 70 फीसदी ओबीसी आबादी के साथ अन्याय होगा। खबर है कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस संदर्भ में मंत्रालय में एक बड़ी बैठक बुलाई है।

उमा भारती के ट्वीट..

1. मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर लगी हुई न्यायिक रोक चिंता का विषय है।

2. मेरी अभी सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी से फोन पर बात हुई है तथा मैंने उनसे आग्रह किया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना मध्य प्रदेश में पंचायत का चुनाव मध्यप्रदेश की लगभग 70% आबादी के साथ अन्याय होगा। इसलिए पिछड़े वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का समाधान किए बिना पंचायत चुनाव ना हो सके इसका रास्ता हमारी मध्य प्रदेश की सरकार को निकालना ही चाहिए। मुझे शिवराज जी ने जानकारी दी है कि वह इस विषय पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में एक बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मयले वा विचार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News