विधानसभा चुनाव से पहले नाराज हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मचा बवाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव को लेकर नेताओं का अपने अपने क्षेत्रों में आना जाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में केंन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह दौरे पर नाराज दिखाई दिए। मंत्री पटेल ने दमोह पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाते हुए पुलिस की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया।;

Update: 2023-06-29 09:08 GMT

Prahlad Patel Damoh : मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव को लेकर नेताओं का अपने अपने क्षेत्रों में आना जाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में केंन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह दौरे पर नाराज दिखाई दिए। मंत्री पटेल ने दमोह पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाते हुए पुलिस की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह पुलिस का बहिष्कार किया। उन्होंने दमोह पुलिस की सेवाएं आज से लेने से इनकार कर दिया हैं। उन्होंने कहा है कि वह निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा अन्य पुलिस की सेवाएं नहीं लेंगे। मंत्री पटेल ने यह नाराजगी भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर के खिलाफ झूठा मुकदमा दायर होने को लेकर जताई है।

भाजपा पार्षद सहित चार लोगों पर सेल्समैन की आत्महत्या के मामले में मामला दर्ज किया गया है। मंत्री पटेल का कहना है कि सुसाइड नोट की बिना जांच किए मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर मामला दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में पार्षद और जनता केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलने पहुंची थी। 

Full View

Tags:    

Similar News