Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पास फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

छतरपुर बागेश्वर धाम के पास फिर एक बार फिर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला है। जिससे आश्रम के आस पास सनसनी फैल गई है। इससे पहले भी क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद किया गया था। आश्रम के नजदीक एक किसान के खेत में लगे पेड़ के नीचे शव मिला है। जिसकी सूचना किसान ने पुलिस को दी।;

Update: 2023-06-17 13:35 GMT

छतरपुर। छतरपुर (chattarpur) बागेश्वर धाम (bagheswar dham) के पास फिर एक बार (once agin) फिर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला है। जिससे आश्रम (ashram) के आस पास सनसनी फैल गई है। इससे पहले भी क्षेत्र (area) में अज्ञात शव बरामद किया गया था। आश्रम के नजदीक एक किसान के खेत में लगे पेड़ के नीचे शव मिला है। जिसकी सूचना किसान ने पुलिस को दी।

मृतक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस मृतक की उम्र  उम्र 30 से 35 आंक रही है। मौके पर मृतक के पास से किसी तरह की सामग्री नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा बनाकर और पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की टीम द्वारा जांच की जा रही है।

की जा रही पूछताछ

इससे पहले बागेश्वर धाम में दिल्ली से आए व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। क्षेत्र में फिर से अज्ञात शव मिलने से पुलिस भी हैरान है। देश विदेश से लोग धाम में दर्शन करने आते हैं। धाम में अक्सर श्रद्धालुओं की भीड उमडी होती है। ऐसे में अब इस तरह की घटनाएं सामने आने पर कई तरह के डरावने सवाल खडे हो रहे हैं। इन घटनाओं से पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है।

अज्ञात शव मिलने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का महौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस अब किसी नतीजे पर पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। आसपास के लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करते हुए मामले को उजागर करने में लगी है। 

Tags:    

Similar News