नगरीय निकाय चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर में मुन्ना कुन्हारे के घर किया चाय-नाश्ता, सभा में किए ये वादे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन सुबह से ही इंदौर पहुंच गए। यहां उन्होंने पंचम की फेल में मुन्ना कुन्हारे के घर पहुंच कर चाय-नाश्ता किया। मुन्ना ने शिवराज को इंदौरी पोहे, कचौरी, खमण, जलेबी और तीखी और मीठी चटनी का नाश्ता करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में रोड शो के बाद एक सभा ली और लोगों से कई वादे किए।;

Update: 2022-07-04 07:05 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन सुबह से ही इंदौर पहुंच गए। यहां उन्होंने पंचम की फेल में मुन्ना कुन्हारे के घर पहुंच कर चाय-नाश्ता किया। मुन्ना ने शिवराज को इंदौरी पोहे, कचौरी, खमण, जलेबी और तीखी और मीठी चटनी का नाश्ता करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में रोड शो के बाद एक सभा ली और लोगों से कई वादे किए। इस दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक महेंद्र हार्डिया भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

अवैध कालोनियों को वैध करने का वादा

 इंदौर की विधानसभा-2 में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अवैध काॅलाेनियों काे वैध करेंगे और हर गरीब काे मकान बनाकर देंगे। संबल योजना के तहत प्रतिभावान बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। कॉलेज एडमिशन में लड़कियों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यदि बेटी डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहेगी तो मामा ही फीस भरवाएगा।  कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी की संज्ञा देते हुए उन्होंने लोगों से अन्य कई वादे भी किए।


Tags:    

Similar News