VD Sharma : प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस भयभीत है इसलिए बौखला रही है

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान है। उन्हें इस बात की परेशानी हो रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है।;

Update: 2023-05-27 02:40 GMT

भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान है। उन्हें इस बात की परेशानी हो रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी के हृदय में हैं। प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस भयभीत है इसलिए बौखला रही है। उन्होंने कहा कि संसद हमारी आस्था का केंद्र है, लोकतंत्र का मंदिर है। भारत की नई संसद का कांग्रेस को सम्मान करना चाहिए।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि 75 वर्षों के इतिहास में कोरोना के समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बना कर भारत ही नही दूसरे देशों में भी महामारी रोकने में बड़ा योगदान दिया है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व को जब पूरा देश और दुनिया प्रोत्साहित कर रही है तो कांग्रेस को इस बात का भी कष्ट है।

लेकिन प्रधानमंत्री नए संसद भवन का भव्य उद्घाटन 28 तारीख को करेंगे। देश में राष्ट्रपति का कांग्रेस और उसके नेता अधीर रंजन ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर अपमान किया है, उसे पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद एक अनुसूचित जनजाति की साधारण बहन को देश का राष्ट्रपति बनाने का गौरवमयी निर्णय लिया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में भारत के 140 करोड़ लोगों का मन और मस्तिष्क गर्व से ऊंचा हुआ है। अमेरिका सहित कई राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी से कहते हैं , कि मेरे देश में आपकी बहुत लोकप्रियता है, इसलिए मैं आपके साथ सेल्फी लेना चाहता हॅू। भारतीय संस्कृति के अनुरूप कोई राष्ट्र अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान करे तो यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। भारत विश्व गुरू बनेगा, भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा, आज प्रधानंमत्री मोदी के अगुवाई में भारत ने दुनिया का नेतृत्व करना प्रारभ कर दिया है।

Tags:    

Similar News