पुलिस से गाली-गलौच करते कांग्रेसी विधायक का वीडियो वायरल, बीजेपी एजेंट का काम करने का लगाया था आरोप
विधायक आलोक चतुर्वेदी की गाड़ी रोके जाने को लेकर हुआ विवाद, सोशल मीडिया वीडियो वायरल। पढ़िए पूरी खबर-;
छतरपुर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता मैदान पर उतर गये हैं। उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत का माहौल गर्म हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उपचुनाव प्रचार के दौरान छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी का पुलिस से विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में विधायक आलोक चतुर्वेदी पुलिस अधिकारी गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विवाद विधायक आलोक चतुर्वेदी की गाड़ी रोके जाने को लेकर हुआ था। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
बता दें छतरपुर के कांग्रेसी विधायक आलोक चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि- जिला पुलिस पर है भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी जितनी खनिज खदानें हैं उन पर खदानों की प्रशासन द्वारा नपती कराई गई है। प्रशासन उन पर हर प्रकार से दबाव डाल रहा है।
विधायक आलोक चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि- 'कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन जबरिया कार्यवाही कर रही है। चरण सिंह यादव पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को उन्होंने भाजपा से प्रेरित बताया। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन पर भी बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था।'