Video : शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार पर विवेक तन्खा बोले- मैं शुभकामनाएं नहीं दूंगा
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि यह सरकार नैतिकता से नहीं, अनैतिकता के रास्ते बनीं है, प्रजातंत्र के लिए यह खतरा है। पढ़िए पूरी खबर-;
जबलपुर। शिवराज सरकार के विस्तार पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अपना एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में तन्खा ने कहा है कि इस सरकार को मैं बधाई तो देता हूं, लेकिन शुभकामनाएं नहीं दूंगा।
इसके पीछे उन्होंने कारण यह बताया है कि यह सरकार नैतिकता से नहीं, अनैतिकता के रास्ते बनीं है, प्रजातंत्र के लिए यह खतरा है। देखिए नीचे वीडियो, उन्होंने क्या कहा-
नवगठित मंत्री मंडल के सदस्यों को में बधाई देता हूँ, पर उनके सफल कार्यकाल की कामना नहीं कर सकता। अनैतिक रास्तो से प्राप्त पद तात्कालिक रूप से सत्ता के लाभ दे सकते है, मगर सम्मान नहीं। pic.twitter.com/EheDWoaxyY
— Vivek Tankha (@VTankha) July 2, 2020