Leopard spotted : ग्रामीणों ने तेंदुए को किया परेशान , वीडियो आया सामने

सोनकच्छ तहसील के ग्राम इकलेरा में माता मंदिर के पास नदी किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ बहुत ही अस्वाभाविक व्ययहार करता दिखाई दिया है।;

Update: 2023-08-30 05:19 GMT


देवास। सोनकच्छ तहसील के ग्राम इकलेरा में माता मंदिर के पास नदी किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ बहुत ही अस्वाभाविक व्ययहार करता दिखाई दिया है। तेंदुआ इतना शांत था कि सने किसी भी ग्रामीण को कोई छति नहीं पहुंचाई है। तेंदुए के इस शांत व्यवहार के चलते ग्रामणों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ सेल्फी ली, वीडियो बनाए और कुछ ने तो तेंदुए पर सवारी करने का प्रयास भी किया। सारी अठखेलियां करने के बाद ग्रामीणों ने उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।



Full View


नदी किनारे टहल रहा था तेंदुआ

जिले के प्रसिद्ध इकलेरा में माता मंदिर के पास एक नदी है। जिसके पास यह तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया था। लोगों को जानकारी मिलते ही सभी ने तेंदुए के पास तांता लगा लिया। जब लोगों ने देखा कि तेंदुआ किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है तो ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया। काफी देर इस अस्वाभाविक व्यवहार कर रहे तेंदुए के साथ सभी लोग भांति-भांति की अटखेलियां करने लगे।




Tags:    

Similar News