MP ELECTION2023: मुरैना में चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुआ पथराव, सशस्त्र बल तैनात

मतदान केंद्र 148 पर हंगामा हो गया है। जिसके चलते दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को विवाद कर रहे खदेड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना के स्थान पर गोली भी चली है। मौके पर कोई भी पुलिस का जवान और अधिकारी वहां मौजूद नहीं था तो वहीं इस बार दिमनी विधानसभा क्षेत्र पर है।;

Update: 2023-11-17 03:09 GMT

MP ELECTION2023: मुरैना। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज यानी 17 नवंबर को सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। इस बार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा। वहीं, बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा।

तो वहीं इस लोकतंत्र के महापर्व के बीच हिंसक झड़प सामने आ रही है। जहां मुरैना के दिमनी विधान सभा में मतदान केंद्र 148 पर हंगामा हो गया है। जिसके चलते दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को विवाद कर रहे खदेड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना के स्थान पर गोली भी चली है। मौके पर कोई भी पुलिस का जवान और अधिकारी वहां मौजूद नहीं था तो वहीं इस बार दिमनी विधानसभा क्षेत्र पर है सबकी नजर होने वाली है। क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस मतदान केंद्र पर अत्यधिक सशस्त्र बल को तैनात किया है।

Tags:    

Similar News