राष्ट्रपति पद के लिए मतदान: विधानसभा अध्यक्ष गौतम, मुख्यमंत्री चौहान के बाद कमलनाथ ने डाला वोट, नरोत्तम ने कहा- सपा, बसपा के भी वोट मिलेंगे
समूचे देश के साथ मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान चल रहा है। सबसे पहले वोट विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने डाला। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एवं मंत्री गण, विधायक कतार में लग गए। मतदान अभी जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगा।;
भोपाल। समूचे देश के साथ मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान चल रहा है। सबसे पहले वोट विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने डाला। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एवं मंत्री गण, विधायक कतार में लग गए। मतदान अभी जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर 1 बजे तक 211 विधायकों का मतदान हो चुका था।
एक घंटे में पड़ गए थे 60 वोट
मतदान की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रारंभ के एक घंटे सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक के बीच में 60 विधायकों ने वोट डाल दिए थे। मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। काफी संख्या में विधायक लाइनों में लगे हुए है। एक बजे तक 211 विधायक वोट डाल चुके थे। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे तक 230 विधायकों के मत डाल दिए जाएंगे। मतपेटी शाम को मतदान के अंतिम समय 5 बजे सील होने के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह अपनी टीम के साथ मतपेटी लेकर अपनी के टीम लेकर दिल्ली पहुंचेंगे।
किसने क्या कहा-
- कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने भाजपा द्वारा आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का किया स्वागत। वोट किसको दूंगा यह गोपनीय है । परिणाम के बाद पता चल जाएगा।
- कमलनाथ ने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति चुनाव में तिकड़म कर रही है। हमारे विधायकों को लगातार लालच दिया जा रहा है। डराया - धमकाया जा रहा है। नगरी निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है।
- नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू बहुत अच्छे वोटों से जीत रही हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी वोट, बसपा,सपा और निर्दलीय के अलावा अंतरात्मा वाले वोट भी मुर्मू जी को मिलेंगे।
-