राजधानी में गहरा सकता है जल संकट, जल प्रदाय शुद्धीकरण के कर्मचारी हड़ताल पर

वेतन वृद्धि की मांग लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं लौटेंगे काम पर। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-07-11 14:30 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को नर्मदा जल प्रदाय करने वाले इंटेकवेल हिरानी ओर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खटपुरा के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 80 कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो राजधानी में पेयजल का संकट गहरा सकता है।

दरअसल राजधानी भोपाल में जलप्रदाय का मुख्य स्त्रोत नर्मदा जलप्रदाय परियोजना खटपुरा है, जिसकी क्षमता 185 एमएलडी है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस स्त्रोत के माध्यम से ही राजधानी भोपाल के अधिकांश इलाके में जल आपूर्ति की जाती है।

इस संबंध में हड़ताल पर गये कर्मचारियों का कहना है कि- ज़ब तक चीमाटेक कम्पनी वेतन वृद्धि नहीं करती, हम लोग काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

वहीं इस मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय गुप्ता का कहना है मध्यप्रदेश शासन की गाईड लाईन के हिसाब से ही हम वेतनवृद्धि कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News