Bhopal collector : जब दलबल के साथ राजधानी की सड़कों पर उतरे भोपाल कलेक्टर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहवासी उस समय दंग रह गए जब शहर की सड़कों पर दलबल के साथ भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह यातायात व्यवस्थाओं और अतिक्रमण हटाने के लिए उतरें।;

Update: 2023-05-11 05:46 GMT

Bhopal collector News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहवासी उस समय दंग रह गए जब शहर की सड़कों पर दलबल के साथ भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह यातायात व्यवस्थाओं और अतिक्रमण हटाने के लिए उतरें।

दरअसल, भोपाल नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए और इसके साथ ही रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए चलने वाली मुहिम की तैयारी को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे पैदल चले और शहर के हालातों का जायजा लिया।



कलेक्टर आशीष सिंह और उनका अमला रंग महल से थाना टीटी नगर, तरण पुष्कर, व्यापम चौराहा से नूतन कॉलेज, रविशंकर रोटरी, राजीव गांधी चौराहा, 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर, 10 नंबर मार्केट, बागसेवनिया थाना चौराहा, आशिमा मॉल, बावडिया त्व्ठ ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर चौराहा, भारत टाकीज रोड, नादरा बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला, रॉयल मार्केट, मोतिया तालाव रोड और करोंद चौराहा का भ्रमण किया।

शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह के साथ नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एमपीईबी के अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि कलेक्टर सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए थे कि यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने और राजधानी के अनुरूप चौराहों को सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण करेंगे। इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह सुबह 10 बजे टीटी नगर थाने से अधिकारियों के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का अवलोकन और यातायात को सुधारने के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ निरीक्षण किया। 

Tags:    

Similar News